December 11, 2025
तिलकामांझी में भीषण हादसा: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, 40 मीटर तक पलटी; सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाल–बाल बचे || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के तिलकामांझी थाना के सामने गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जीरोमाइल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार तिलकामांझी चौक की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और नियंत्रण खोते ही सड़क किनारे लगे पोल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार लगभग 40 मीटर तक कई बार पलटते हुए सड़क पर घिसटती चली गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए और एक टायर दूर जाकर गिरा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ज्योति विहार कॉलोनी […]