5
(2)

भागलपुर के तिलकामांझी थाना के सामने गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जीरोमाइल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार तिलकामांझी चौक की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और नियंत्रण खोते ही सड़क किनारे लगे पोल से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार लगभग 40 मीटर तक कई बार पलटते हुए सड़क पर घिसटती चली गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए और एक टायर दूर जाकर गिरा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार चला रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ज्योति विहार कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार अपने एक परिचित से मिलने जा रहे थे। कार के कई बार पलटने के बावजूद वे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। उन्हें केवल हल्की चोटें आई हैं।

चूंकि दुर्घटना तिलकामांझी थाना के ठीक सामने हुई, इसलिए पुलिस तुरंत स्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रेम कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने और यातायात को सामान्य करने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा–तफरी की स्थिति बन गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: