December 11, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की शिष्टाचार भेंट || GS NEWS
barahatChanchal Jhaबिहार चुनाव के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण, आत्मीय और प्रेरणादायी रही। श्री चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद ने उनके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। भेंट के दौरान श्री चौबे ने पटना के गांधी मैदान में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के तहत 6 जुलाई 2025 को आयोजित सनातन महाकुंभ में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को प्रधानमंत्री मोदी को ससम्मान समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग, मिथिला की पारंपरिक मिथिला पेंटिंग और इन दोनों की कला-सौंदर्यता से तैयार मिश्रित अंग वस्त्र भी […]