April 9, 2026
PURNIA : संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, बायसी आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र का निरीक्षण || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया। जिले में संभावित प्राकृतिक आपदाओं विशेषकर बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व तैयारियों को तेज कर दिया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-400 के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आपदा एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को एडीएमओ प्रणव कुमार द्वारा बायसी स्थित आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था तथा आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध बाढ़ […]