December 11, 2025
सैनडिस्क कंपाउंड में एंट्री शुल्क से बढ़ी परेशानी, टहलने वालों ने समय बढ़ाने और बेहतर व्यवस्था की मांग उठाई || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के ऐतिहासिक सैनडिस्क कंपाउंड मैदान में पिछले कुछ महीनों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एंट्री शुल्क वसूला जा रहा है। इसके कारण रोजाना सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सैर के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि मैदान में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव है। न पीने के पानी की व्यवस्था है, न साफ–सफाई, और न ही बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था। ऐसे में प्रवेश शुल्क लेना उचित नहीं है। वहीं बुजुर्गों ने इसे नगर निगम का तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि जब परिसर में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो शुल्क वसूली का कोई औचित्य नहीं बनता। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार कंपाउंड में सुबह […]