February 6, 2026
पीरपैंती थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, बाखरपुर थाना को मिलेगा अपना भवन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पीरपैंती थाना का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना के मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, ड्यूटी रजिस्टर, प्राथमिकी रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और नियमित गश्ती को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन व्यवस्था को […]