December 17, 2025
पटना में 27 से साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश सहित मेजबान भारत की पुरुष और महिला टीमें भाग लेंगी। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव से प्राप्त निर्देशों के आलोक में यह जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक सह समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने बताया कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर […]