March 23, 2026
चैती छठ के दूसरे दिन खरना पर उमड़ी आस्था की भीड़, बरारी सीढ़ी घाट भक्तिमय || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना के अवसर पर भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही छठ व्रती गंगा घाट पर पहुंचकर पवित्र स्नान करते नजर आए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती गंगाजल भरकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। खरना के दिन छठ व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम के समय मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने के रस से बनी खीर एवं रोटी तैयार कर सूर्य भगवान को अर्पित करते हैं। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं, जो इस पर्व की विशेषता है। छठ महापर्व के […]