Tag Archives: Beli bridge

Bhagalpur: विक्रमशिला पुल पर वन-वे व्यवस्था की मांग – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

जाम और दुर्घटना की आशंका को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रशासन को सौंपा आवेदन   भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर लगातार लग रहे जाम और बढ़ती यातायात समस्याओं को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं जिलाधिकारी भागलपुर को आवेदन सौंपकर पुल पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि विक्रमशिला पुल पर बने बेली ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण वर्तमान में केवल एक तरफ से वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद पुल पर बाइक और चारपहिया वाहनों की अधिक आवाजाही तथा ओवरटेकिंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर दौड़ेंगे वाहन -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

बेली ब्रिज से आज पूर्वाह्न 11 बजे से छोटे चारपहिया वाहनों का आवागमन होगा शुरू भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद 7 जून से बेली ब्रिज पर वाहनों के परिचालन की अनुमति दे दी है। आज पूर्वाह्न 11 बजे से छोटे चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रारंभ कर दिया जाएगा। बेली ब्रिज के उद्घाटन से पहले शनिवार को पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी भी मौजूद रहे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर बने पहले बेली ब्रिज का ट्रायल सफल, 7 जून से छोटे वाहनों के परिचालन की तैयारी : GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

ढाई टन वजनी स्कॉर्पियो वाहन के सफल परीक्षण के बाद प्रशासन और लोगों में बढ़ी उम्मीद भागलपुर । भागलपुर और कोसी-सीमांचल क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य में बड़ी सफलता मिली है। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर तैयार किए गए पहले बेली ब्रिज का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है। परीक्षण के दौरान ढाई टन वजनी स्कॉर्पियो वाहन को बेली ब्रिज से सुरक्षित रूप से गुजारा गया, जिसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने पूरी तरह सफल बताया है। गौरतलब है कि 4 मई की देर रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में गिर गया था। इसके बाद भागलपुर, नवगछिया, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित […]