December 31, 2025
भागलपुर में पानी की टंकी से मिले युवक की मौत का राज गहराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमनचक मोहल्ले में 28 दिसंबर की सुबह पानी की टंकी से युवक नीरज कुमार उर्फ रॉकी का शव मिलने के बाद यह मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शुरुआत में नीरज की मौत पानी की टंकी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इस घटना ने नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस हर बिंदु पर गहन जांच में जुटी हुई थी। अगले दिन घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए गए। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें नीरज की मौत को हत्या बताया गया […]