December 25, 2025
भागलपुर में राजस्व एवं भूमि सुधार योजनाओं की समीक्षा, प्रधान सचिव सी.के. अनिल की अध्यक्षता में बैठक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के लिए आज समीक्षा भवन में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में लागू विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों और सुधारात्मक कदमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा प्रधान सचिव सी.के. अनिल का स्वागत कर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने से हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उन्हें पौधा और मंजूषा पेंटिंग भेंट की। बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व […]