Tag Archives: Bhagalpur me

Noimg

भागलपुर में बोले राहुल गांधी – प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग जनता को ठग रहे हैं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा शुक्रवार को भागलपुर पहुंची, जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाताओं की सूची से लाखों नाम काटे जा रहे हैं। यह काम चुनाव आयोग की मदद से हो रहा है और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल वोट चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा – “वोट चोर गयाजी आए लेकिन चुनाव आयोग की मदद से हो रही वोट चोरी पर एक […]

Noimg

भागलपुर में दिनदहाड़े 20 हजार की छिनतई, बदमाशों ने बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग को पटककर किया घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। ततारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। घटना TNB कॉलेजिएट मैदान के पास हुई, जहां बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल मंडल को बदमाशों ने जमीन पर पटककर उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। बताया जाता है कि छोटेलाल मंडल राहत स्थल से लौट रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच भागते समय एक बदमाश की तस्वीर नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस […]

Noimg

भागलपुर में जूनियर डॉक्टरों का ब्लैक रिबन डे प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल सहित राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों ने गुरुवार को ब्लैक रिबन डे मनाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनका स्टाइपेंड, जो फिलहाल मात्र 20 हजार रुपये है, उसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें रोजाना 15 से 16 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। नाइट ड्यूटी के बाद भी ओपीडी और इमरजेंसी में काम करना पड़ता है, लेकिन इसके मुकाबले उन्हें बहुत कम वेतन दिया जाता है। उनका कहना है कि यदि औसतन देखा जाए तो उन्हें प्रति दिन केवल 666 रुपये ही मिलते हैं, जो उनके काम के अनुपात में बेहद कम है। डॉक्टरों ने यह भी याद […]

Noimg

भागलपुर में नाबालिग छात्र ने क्लासमेट पर चाकू से किया हमला, भीड़ ने आरोपी की पिटाई की ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार, छात्रा रोज की तरह कोचिंग पढ़ने गई थी। इसी दौरान आरोपी छात्र भी वहां पहुंचा। कोचिंग सेंटर से बाहर निकलने के बाद दोनों माछीपुर चौक के पास पहुंचे। पहले तो दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन अचानक कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच छात्र ने मुर्गा काटने वाला चाकू निकालकर छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में छात्रा के हाथ पर तीन जगह गहरे जख्म आए, जिससे हाथ का मांस बाहर तक निकल आया। पेट में भी गंभीर चोट लगी है। […]

Noimg

भागलपुर में पेंशनधारियों को मिली बड़ी सौगात, ₹400 की पेंशन बढ़कर हुई ₹1100 ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की मासिक पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की सूचना तथा नई पेंशन राशि के हस्तांतरण की प्रक्रिया की शुरुआत रविवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, डीपीओ (आईसीडीएस), सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), डीआरडीए निदेशक तथा पुराने पेंशनधारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा पुराने पेंशनधारियों का शॉल और पौधा देकर सम्मान किया गया। पेंशन हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ का कहरभवनाथपुर में NH-80 पर 5 फीट पानी, पटना से सड़क संपर्क टूटने का खतरा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसका प्रभाव अब सड़कों पर भी साफ नजर आने लगा है। खासकर भवनाथपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-80 पर स्थिति गंभीर हो गई है, जहां सड़क पर करीब 4 से 5 फीट तक पानी जमा हो गया है। यह हाईवे भागलपुर को पटना से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन पानी की तेज धारा और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण इस पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि जलस्तर में इसी प्रकार वृद्धि होती रही, तो जल्द ही भागलपुर से पटना का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट सकता है। वर्तमान स्थिति में छोटे वाहन इस मार्ग से गुजर नहीं पा रहे […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ का कहर: बैंक कॉलोनी डूबी, घरों में घुसा पानी, सामान बर्बाद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में बाढ़ का असर अब शहर के शहरी और पॉश इलाकों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण शहर की प्रमुख कॉलोनियों में से एक, बैंक कॉलोनी, पूरी तरह पानी से घिर गई है। कॉलोनी के अधिकांश घरों में गंगा का पानी घुस चुका है, जिससे लोगों के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आवश्यक घरेलू सामान भीगकर खराब हो रहे हैं। सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि कॉलोनी में आने-जाने के लिए नाव जैसी वैकल्पिक सुविधा भी अभी उपलब्ध नहीं है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि […]

Noimg

भागलपुर में गंगा का कहर: रत्तीपुर बैरिया गांव बना टापू, शहर से टूटा संपर्क ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में इन दिनों गंगा नदी का रौद्र रूप जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। नाथनगर प्रखंड की रसीदपुर पंचायत अंतर्गत रत्तीपुर बैरिया गांव की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। यह गांव अब पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुका है और भागलपुर शहर से उसका संपर्क पूरी तरह कट गया है। ग्रामीण रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए नाव या अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हो गए हैं। गांव में जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति और भी विकट हो गई है। बिजली, चिकित्सा सुविधा और पीने के साफ पानी की अनुपलब्धता ने लोगों […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ की तबाही, टापू बना बधिया गांव, प्रशासनिक मदद से वंचित ग्रामीण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जिले की कई नदियाँ उफान पर हैं, जिसका सीधा असर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। जगदीशपुर प्रखंड के बधिया गांव की स्थिति सबसे गंभीर हो गई है। यह गांव पूरी तरह से जलमग्न होकर टापू में तब्दील हो चुका है। चारों ओर पानी भर जाने से ग्रामीणों का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह कट गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ की तबाही, टापू बना बधिया गांव, प्रशासनिक मदद से वंचित ग्रामीण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जिले की कई नदियाँ उफान पर हैं, जिसका सीधा असर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। जगदीशपुर प्रखंड के बधिया गांव की स्थिति सबसे गंभीर हो गई है। यह गांव पूरी तरह से जलमग्न होकर टापू में तब्दील हो चुका है। चारों ओर पानी भर जाने से ग्रामीणों का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह कट गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक […]