Tag Archives: Bhagalpur me

Noimg

भागलपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर रैली का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

माताओं को स्तनपान के लिए किया गया प्रेरित भागलपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी), भागलपुर शाखा द्वारा एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर तिलकामांझी चौक तक गई। रैली का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के लाभों के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस रैली को डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. ज्योति चौधरी, आईएपी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ. विनय मिश्रा तथा संयोजक डॉ. कामरान फजल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आईएपी के सदस्य, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सक शामिल हुए। रैली […]

Noimg

भागलपुर में हुआ ‘जल श्रमिक सम्मेलन’, पारंपरिक मछुआ समुदाय के अधिकारों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के समाहरणालय स्थित पेंशनर समाज हॉल में आज जल श्रमिकों की समस्याओं, उनके अधिकारों और सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों पर चर्चा करने के लिए एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन पारंपरिक मछुआ समुदाय से जुड़े जल श्रमिकों की समस्याओं पर केंद्रित था और इसका आयोजन जल श्रमिक संघ तथा गंगा मुक्ति आंदोलन द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन का नाम ‘जल श्रमिक सम्मेलन’ रखा गया था, और इसे मछुआ समुदाय के संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि पारंपरिक मछुआ समाज राज्य के अति पिछड़े वर्ग से आता है, जो लंबे समय से अपने हक और अधिकार के लिए संघर्षरत है। जल श्रमिक संघ के […]

Noimg

भागलपुर में साधु के भेष में ठगी की वारदात, महिला से गहनों की लूट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के इशाकचक थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली ठगी की वारदात सामने आई है। आज सुबह एक महिला रोजाना की तरह टहलने के लिए सैनडिस्क कंपाउंड पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उनके साथ ऐसी घटना घट गई जिसे सुनकर हर कोई सतर्क हो जाए। महिला के अनुसार, टहलने के दौरान एक युवक साधु के भेष में उनके पास आया और कहा कि उनके घर कोई बड़ा संकट आने वाला है। घबराई महिला ने जब इसका उपाय पूछा, तो उस युवक ने कहा कि अगर वह अपने गले की चैन खोलकर दे दें, तो वह कुछ मंत्रों से उस संकट को दूर कर देगा। अंधविश्वास और डर के बीच महिला ने जैसे ही अपनी चैन उतारकर उस युवक […]

Noimg

भागलपुर में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह का आरोप – “भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से 2.44 लाख वोटरों का नाम काटा गया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने शनिवार को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में 2,44,612 वोटरों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है, जो बेहद चिंता का विषय है। प्रवीण सिंह ने कहा कि एक साल पहले भाजपा को इन्हीं लोगों के वोट की ज़रूरत थी, जिनके समर्थन से उन्होंने चुनाव जीता। लेकिन आज वही वोटर उन्हें ‘अवैध’ लगने लगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के किसी जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर वोटर लिस्ट से कैसे हटाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में उन मजदूरों का नाम भी काट दिया गया है, जो आजीविका के […]

Noimg

भागलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दोनों घटनाएं शनिवार को हुईं। पहली घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह बहियार में हुई, जबकि दूसरी घटना पोठिया पंचायत के मडंड्डा बहियार में सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, मडंड्डा गांव की दो महिलाएं धान रोपने के लिए अपने खेत में गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, बनियाडीह गांव में पप्पू यादव का पुत्र रंजीत यादव अपने खेत में बोरिंग की जांच के लिए गया था। उनके साथ उनकी बड़ी […]

Noimg

भागलपुर में गंगा के जलस्तर में आई गिरावट, निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बीते कुछ दिनों की तुलना में अब गंगा का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं माना जा रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अब भी सतर्क मोड में है। अधिकारियों की टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और निचले इलाकों की निगरानी की जा रही है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद राहत और बचाव कार्य की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। नावों की उपलब्धता, […]

Noimg

भागलपुर में मूसलाधार बारिश के बीच दिनदहाड़े बंद घर में च xas हुए चोर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में बेखौफ चोरों ने मूसलाधार बारिश का hफायदा उठाकर दिनदहाड़े एक बंद घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बंद मकान से करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना वायपास थाना क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी की है, जहां आईसीआईसीआई बैंक पटना के स्टेट हेड के घर को चोरों ने निशाना बनाया। गृहस्वामी के भाई ऋषितोष झा ने बताया कि उनका भाई पटना में बैंक पदाधिकारी हैं। पूरा परिवार मधुश्रावणी पर्व के समापन के अवसर पर ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान लगभग दस घंटे के भीतर चोरों ने पूरी योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट का ताला […]

Noimg

भागलपुर में कांवर यात्रा के दौरान दो सड़क हादसे, छह कांवरिए घायल, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

बजट पेशभागलपुरDESK20250

भागलपुर: सावन माह के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरियों के काफिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह कांवरिए घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सामान्य किया गया। पहली दुर्घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में हुई। पूर्णिया जिले के रहने वाले राहुल शर्मा और राहुल साह बाइक से देवघर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो ने अचानक ब्रेक लगा […]

Noimg

भागलपुर में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का राजद विधायक पर तीखा प्रहार ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा विधानसभा में की गई अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं की भाषा शैली लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुकूल नहीं है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के नेता जंगलराज की पाठशाला से निकले हैं, जहां से उन्हें गुंडागर्दी और अभद्र भाषा का पाठ पढ़ाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। विजय सिन्हा ने जनता की समझदारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब लोग सब समझने लगे हैं और ऐसे नेताओं को जवाब देना भी जानते हैं। उन्होंने राजद पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इनकी पूरी राजनीति […]

Noimg

भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने की उपाधि वितरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहमद खां उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान, जलअर्पण और कुलगीत के साथ हुई। कुलसचिव डॉ. मिजानुल हक ने दीक्षांत समारोह को आरंभ करने का अनुरोध कुलपति डॉ. डी आर सिंह से किया। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहमद खां ने दीक्षोपदेश दिया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दीक्षांत समारोह में कुल 797 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई, […]