Tag Archives: Bhagalpur me

भागलपुर में तेजस्वी यादव की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को महागठबंधन की जनसभा के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मंच पर पहुंचते ही सैकड़ों समर्थक उत्साह में बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यह घटना कचहरी मैदान में हुई। समर्थक तेजस्वी यादव को करीब से देखने और उनसे हाथ मिलाने के लिए मंच के सामने लगी बैरिकेडिंग तोड़ने लगे। कई कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर दौड़ पड़े। मंच पर तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव और नेता आईपी गुप्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे था, लेकिन तेजस्वी यादव […]

भागलपुर में राहुल गांधी का प्रहार, बोले – बिहार के लोग अब वोट चोरी नहीं होने देंगे ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिश कंपाउंड मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भागलपुर से अजीत शर्मा, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सुल्तानगंज से ललन कुमार के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बीजेपी के लोग उत्तर प्रदेश में रहते हैं, हरियाणा में जाकर वोट करते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हरियाणा में वोट चोरी की, अब बिहार में महागठबंधन के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है, लेकिन इस बार […]

भागलपुर में पीएम मोदी की गरज, कहा – नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला, विकास सिर्फ एनडीए से संभव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मंच पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित भागलपुर और बांका जिले के सभी एनडीए प्रत्याशी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले बिहार की पहचान कट्टा, क्रूरता और कुशासन के रूप में होती थी। उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले खुद को शहंशाह समझते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार को उस अंधकार से बाहर निकाला। मोदी ने भागलपुर दंगे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कांग्रेस शासन के कुशासन का प्रतीक था। उन्होंने कहा […]

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से उत्साहित हुए रंगरा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में 6 नवंबर 2025 को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डा मैदान पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक भाषण को सुनकर अत्यंत उत्साहित हुए। इस अवसर पर रंगरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह, महामंत्री नितेश कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष परमानंद यादव, पंचायत अध्यक्ष एमडी साजिद, पंचायत अध्यक्ष श्री गौतम झा, सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी, बूथ कमेटी के सदस्य तथा मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। विधानसभा संयोजक श्री किशोर झा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह […]

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी, महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर जताई खुशी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। इसी क्रम में भागलपुर के घंटाघर चौक पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया। महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ आज देश की हर वर्ग की महिलाएं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब अंग की पवित्र धरती पर आ रहे हैं, तो उनका स्वागत पूरे सम्मान और […]

भागलपुर में 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद भागलपुर में आगामी 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि तथा 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर तैयारियाँ जोरों पर हैं ताकि प्रधानमंत्री का स्वागत भव्य और ऐतिहासिक तरीके से किया जा सके। संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए […]

भागलपुर में खलीफाबाग चौक ठाकुरबाड़ी के पास दो परिवारों के बीच मारपीट, घंटेभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जोकसर थाना क्षेत्र के खलीफा बाग चौक स्थित ठाकुरबाड़ी के पास रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं बीच सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलते ही जोकसर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दुकान के सामने […]

भागलपुर में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। कचहरी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भागलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत के विकास और मजबूती में इन दोनों नेताओं का योगदान अमूल्य है। इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक निर्णयों और सशक्त नेतृत्व से देश को नई दिशा दी, वहीं सरदार पटेल ने अपने अदम्य प्रयासों से देश की एकता और अखंडता को […]

भागलपुर में सैयद शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा– बिहार में एनडीए जीतेगा 200 से ज्यादा सीटें, टूटेगा 2010 का रिकॉर्ड ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा और 2010 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट जाएगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ जानती है और इस बार इसका जवाब मतपेटियों में […]

भागलपुर में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे: भागलपुर की कीचड़ से खिलेगा कमल, विपक्ष लोकतंत्र का हत्यारा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे शनिवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और भागलपुर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनावी तैयारी में लगे हैं। प्रेस वार्ता में चौबे ने दावा किया कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भागलपुर की कीचड़ से कमल अवश्य खिलेगा और जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी। विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए चौबे ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन अब ‘महालठबंधन’ बन चुका है। जो नेता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने के […]