Tag Archives: Bhagalpur me

भागलपुर में युवक की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या,परिजनों ने पुरानी रंजिश की जताई आशंका, तीन आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जानहाट में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर बर्बरतापूर्वक पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर स्थित बहरातर मोहल्ले के निवासी गणेश चौधरी के 29 वर्षीय पुत्र रवि चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि रवि चौधरी अपने दो दोस्तों के साथ आदमपुर चौक के पास स्थित एक फास्ट फूड दुकान पर रोल खाने गए थे। इसी दौरान बुलेट सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और रवि से मारपीट करते हुए हथियार के बल पर उसका […]

भागलपुर में मतदाता जागरूकता अभियानअंगिका गीतों के जरिये लोगों से की मतदान की अपील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को भागलपुर में मतदान होना है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सैनडिस्क कंपाउंड स्थित ओपन थिएटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंच पर अंगिका की प्रसिद्ध लोकगायिका अर्पिता चौधरी ने अपने मनमोहक गीतों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उनके गीतों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया और दर्शकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी […]

भागलपुर में काली पूजा विसर्जन के दौरान दो समितियों में भिड़ंत, लाठी-डंडे और तलवार से हुआ हमला, कई लोग घायल ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

भागलपुर में काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि प्रतिमा को आगे ले जाने को लेकर युवा शक्ति पूजा समिति और नवयुवक संघ पूजा समिति के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे तथा तलवारें चलने लगीं। इस झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नवयुवक संघ पूजा समिति के सदस्य इशाकचक थाना पहुंचे और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही […]

भागलपुर में धूमधाम से निकली काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में काली पूजा का विसर्जन शोभायात्रा देर रात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में “जय मां काली” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर वर्ष की तरह इस बार भी भागलपुर की काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा लगभग 36 घंटे तक चलने वाली है, जिसमें सैकड़ों मूर्तियां कतारबद्ध होकर नगर भ्रमण करती रहीं। शोभायात्रा के दौरान शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय चौधरी स्वयं शोभायात्रा की निगरानी कर रहे थे। विभिन्न चौकों पर रैपिड एक्शन फोर्स और बिहार पुलिस की तैनाती की गई थी। साथ […]

भागलपुर में मतदान कर्मियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन, कुल 2973 पोलिंग पार्टी का गठन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में बुधवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाचन प्रेक्षक की उपस्थिति में विधानसभा वार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी का गठन किया गया। इस दौरान 10 प्रतिशत रिजर्व कर्मियों को भी शामिल किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बाद सभी मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी बनाकर उन्हें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आवंटित कर दिया गया […]

भागलपुर में काली पूजा की धूम, परबत्ती बुढ़िया काली से लेकर मानिकपुर काली मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

बिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK20250

भागलपुर में काली पूजा को लेकर पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मां काली के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। परबत्ती बुढ़िया काली, जंगली काली, इचाकचक बुढ़िया काली और मानिकपुर बुढ़िया काली मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झालरों से सजाया गया है। मां काली की आराधना के दौरान भजन-कीर्तन और घंटे-घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महिलाएं और बच्चे नए वस्त्र पहनकर मां काली के चरणों में दीप और पुष्प अर्पित करते नजर आए। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों […]

भागलपुर में धार्मिक पोस्टर जलाने के बाद विशेष समुदाय का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करोड़ी बाजार में रविवार की सुबह धार्मिक पोस्टर जलाए जाने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने ×××××××× लिखा धार्मिक पोस्टर उखाड़कर उसे जला दिया था। सुबह जब लोगों ने यह दृश्य देखा, तो उनमें भारी नाराजगी फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग सुद्दी मुखिया चौक पर एकत्रित होकर विरोध करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार, मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष सफदर अली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आक्रोशित […]

भागलपुर में अमानवीय घटना: कचहरी चौक के पास काटून में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कंप ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर में रविवार सुबह इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। कचहरी चौक के पास सड़क किनारे एक काटून में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे, तो सड़क किनारे रखे एक काटून से दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर लोगों ने जब पास जाकर देखा तो उसमें एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करने लगे। लोगों ने कहा कि कोई कैसे इतनी निर्दयता दिखा सकता है कि एक मासूम नवजात को […]

भागलपुर में तीन स्थानों पर संचालित हुआ मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी निगरानी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में तीन मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट संचालित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों का उद्देश्य चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों, नकदी, शराब, मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। जिले में स्थापित तीन मल्टी एजेंसी चेक पोस्टों में पीरपैंती थाना क्षेत्र के मिर्जा चौकी, सन्हौला थाना क्षेत्र के बैसा पुल तथा नवगछिया स्थित जीरोमाइल शामिल हैं। इन सभी चेक पोस्टों पर सीमा शुल्क विभाग, आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, उत्पाद विभाग, खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम तैनात की गई है। ये चेक पोस्ट 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और […]

भागलपुर में पीडब्लूडी मतदाताओं के लिए विशेष स्वीप कार्यक्रम का आयोजन, मतदान के प्रति बढ़ाई गई जागरूकता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर समाहरणालय में पीडब्लूडी (दिव्यांग) मतदाताओं के लिए एक विशेष स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शुभम कुमार ने की। कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक अगम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस विशेष आयोजन के माध्यम से पीडब्लूडी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी से मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि दूसरों को भी […]