Tag Archives: Bhagalpur me

भागलपुर में टोटो पर चिपकाए गए मतदान जागरूकता के लोगो, डीसी और नगर आयुक्त ने किया अभियान का शुभारंभ ||GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से भागलपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शुभम कुमार ने कोयला डिपो स्थित टेंपो स्टैंड पर स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत टोटो वाहनों पर मतदान जागरूकता के लोगो और बैनर चिपकाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य यह है कि टोटो में सफर करने वाले प्रत्येक नागरिक को यह स्मरण रहे कि आगामी 11 नवंबर 2025 को मतदान अवश्य करना है। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने नगर टेंपो चालक मालिक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे से कहा कि सभी चालक अपने यात्रियों को […]

भागलपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था लगातार कड़ी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी ने भागलपुर हवाई अड्डा के समीप बनाए गए स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस अवर निरीक्षक सहित अन्य कर्मियों से बात कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि चेक पोस्ट पर चार […]

भागलपुर में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया हुआ प्रारंभ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में कुल 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसी को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्य शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से शुरू हुआ। जिला प्रशासन द्वारा नामांकन के लिए समाहरणालय परिसर और अनुमंडल कार्यालयों में अलग-अलग व्यवस्था की गई है। भागलपुर सदर विधानसभा का नामांकन एसडीओ कार्यालय के समीप, नाथनगर विधानसभा का नामांकन एडीएम कार्यालय के पास तथा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र का नामांकन डीसीएलआर कार्यालय के पास किया जा रहा है। वहीं नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन कार्य एसडीओ कार्यालय नवगछिया […]

भागलपुर में एनएच किनारे घर में घुसा ओवरलोड ट्रक, तीन लोग घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के सबौर में सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बोल्डर लदा भारी ट्रक कहलगांव की ओर से आते हुए सबौर के सफिया गढ़ी के पास अचानक बेकाबू होकर नवनिर्मित एनएच से नीचे लुढ़क गया और सीधे दो घरों की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उपचालक को ग्रामीणों ने पकड़कर सबौर थाना के हवाले कर दिया। बावजूद इसके, पुलिस ने किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की। सबौर थानेदार सूबेदार पासवान के अनुसार पीड़ित पक्ष ने आवेदन नहीं दिया और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएच […]

भागलपुर में जीविका दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले के 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को चुनावी महत्त्व के प्रति जागरूक किया और सभी से निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संकल्प दिलाया। जीविका दीदियों ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शपथ ग्रहण कर यह संकल्प लिया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करेंगे। इस पहल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों में लोकतंत्र के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। ग्रामीणों ने भी इस […]

भागलपुर में 13 अक्टूबर से शुरू होगा नामांकन प्रक्रिया, निर्वाची पदाधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 13 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित कार्य अवधि के दौरान प्रत्याशियों से नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। इसको लेकर रविवार को सभी निर्वाची पदाधिकारियों ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी तैयारी की समीक्षा की। इसी क्रम में 157-सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी अपेक्षा मोदी ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर आवश्यक कार्य पूरा […]

भागलपुर में छह डिस्पैच सेंटर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी ||GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कुल छह डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं, जहां से मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस बल को मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। निर्धारित डिस्पैच सेंटर इस प्रकार हैं —152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तुलसीपुर153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया154-पिरपैंती (अ.जा.) के लिए लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, […]

भागलपुर में MSME EXPO 2025 का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

महिला और लघु उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन भागलपुर में महिला एवं लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से WECS एसोसिएशन की ओर से MSME EXPO 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक सैंडिश कंपाउंड परिसर में होगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज सैंडिश कंपाउंड में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान WECS एसोसिएशन की अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने बताया कि यह संगठन एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था है, जो महिला उद्यमियों और छोटे उद्योगों के विकास के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सचिव ममता कुमारी, फाउंडर डॉ. चेतना प्रीति, कोषाध्यक्ष […]

भागलपुर में रेलवे ट्रैकमैन ने पत्नी से विवाद के बाद खाया पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत ट्रैकमैन मुकेश कुमार की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार की पोस्टिंग पूर्णिया में थी, जबकि वे तिलकामांझी क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था, जो अब तलाक की प्रक्रिया तक पहुंच चुका था। मंगलवार की शाम विवाद के बाद मुकेश ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना […]

भागलपुर में भाजपा मेनिफेस्टो कमिटी के संयोजक सुरेश रूंगटा की प्रेस वार्ता, एनडीए के घोषणा पत्र पर हुई चर्चा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में भाजपा मेनिफेस्टो कमिटी के संयोजक श्री सुरेश रूंगटा ने बुधवार को भागलपुर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन के आगामी घोषणा पत्र को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। श्री रूंगटा ने बताया कि एनडीए आने वाले पांच वर्षों के लिए एक व्यापक और जनहितकारी घोषणा पत्र जारी करेगा, जिसमें विकास, रोजगार, कृषि, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि राज्य के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जनता […]