March 26, 2026
चैती दुर्गा मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन संध्या से भक्तिमय हुआ माहौल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।शहर के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सप्तमी तिथि की संध्या को मंदिर का पट खुलते ही विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई, जिसके साथ ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल और अधिक गहरा हो गया। सप्तमी की रात्रि में विधि-विधान के साथ निशा पूजा एवं बलि अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके पश्चात गुरुवार को अष्टमी व्रत के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। पूरे दिन माता के दर्शन और पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। अष्टमी के दिन भक्तों ने विधिपूर्वक उपवास रखकर मां दुर्गा की आराधना की। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी […]