June 8, 2026
Naugachia: भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – GS NEWS
NaugachiaDESK 114कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग से भक्तिमय हुआ युगांतर पुस्तकालय परिसर नवगछिया के गोपालपुर सैदपुर महावीर मंदिर परिसर स्थित युगांतर पुस्तकालय में श्री शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान एवं पूज्य स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित प्रेम शंकर भारती ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति, सदाचार और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानवता के लिए लोकमंगल और कल्याण का […]