March 22, 2026
चैती दुर्गा मंदिर में चौथे दिन भव्य संध्या आरती व भजन संध्या, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के शहीद टोला स्थित वासंतीक / चैती दुर्गा मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूजा-अर्चना के चौथे दिन मंदिर परिसर में भव्य संध्या आरती के साथ-साथ आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शाम होते ही संध्या आरती के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे और देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया। संध्या आरती के दौरान घंटी-घड़ियाल, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए आरती में शामिल हुए […]