July 24, 2025
“भेजिए अपना आइडिया, बनाएँ कल का बिहार” — स्टार्टअप योजना के तहत भागलपुर में आइडिया फेस्टिवल का आयोजन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मुख्य सभागार में उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप बिहार योजना के अंतर्गत “आज बनेगा कल का बिहार” स्लोगन के साथ “भेजिए अपना आइडिया, बिहार आइडिया फेस्टिवल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के युवाओं को नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उपविकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह और विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के हर व्यक्ति, हर युवा, हर वर्ग के पास कोई न कोई विचार जरूर होता है। […]