March 23, 2026
“अपना बिहार” प्रस्तुति से बाल-भारती के बच्चों ने जीता दिल, बिहार दिवस पर बिखरा सांस्कृतिक रंग || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के अंतर्गत बाल-भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड के बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत “अपना बिहार” थीम पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस शानदार प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, पारंपरिक त्योहार, लोकगीत तथा महान साहित्यकारों की विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में वैष्णवी, अंशु प्रिया, इकरा, साहिर, आकांक्षा, वैभव भारद्वाज, प्रतीक आनंद, अंग कश्यप, नवरीति, केजस, प्राची, मुस्कान, काइमा, प्रहर्षिका, सृष्टि, रीत सागर, वंश राज, ज्ञानदीप, गामिनी, तान्या, वैलवी जायसवाल सहित कई बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और नृत्य से दर्शकों को […]