March 22, 2026
“बिहार को आगे बढ़ाने में शिक्षकों व प्रशिक्षकों की अहम भूमिका” — जेम्स फाइटर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : बिहार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने प्रदेश के विकास में शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और 22 मार्च का दिन हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन है, जिसे हम बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी अपने संकल्प और मेहनत के बल पर बिहार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। समृद्ध और विकसित बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि हम एकजुट होकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। जेम्स […]