Tag Archives: bijali

बेगूसराय में अचानक गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा टला-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विभाग पर लापरवाही का आरोप बिहार के बेगूसराय में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर थाना से करीब 150 मीटर दूर स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के सामने सड़क किनारे काम के दौरान अचानक लोहे का बिजली पोल गिर गया। पोल की चपेट में आने से एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर मौजूद बिजली के तार और पोल को हटाने का काम बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के किया जा रहा था। घटना के समय आसपास काफी भीड़ मौजूद थी और पास की चाय दुकान पर 25 से 50 लोग बैठे रहते हैं। पूर्व मेयर संजय कुमार ने बिजली विभाग […]

आज 7 अप्रैल को भी बाधित रहेगी बिजली||GS NEWS

नवगछियाबिजली समस्याबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – कुर्सेला में 33 केवी का कार्य प्रगति पर रहने के कारण आज गुरुवार को भी दिन के ग्यारह से चार बजे तक नवगछिया समेत आस पास के क्षेत्रों की बिजली बाधित रहेगी. जबकि बुधवार को भी नवगछिया शहर सहीत आस पास के क्षेत्रों में सुबह ग्यारह बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित किया गया था. जबकि शाम चार बजे तक ही आपूर्ति बहाल करने की पूर्व घोषणा की गयी थी. आठ घंटे तक बिजली बाधित रहने के कारण उमस भरी गर्मी में नवगछिया शहर सहित आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. DESK 04 B