June 8, 2026
Bhagalpur: आरपीएफ की सतर्कता से महिला यात्री की बची जान – GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 114चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ हादसा, जवान ने दिखाई फुर्ती भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसल रही एक महिला यात्री को आरपीएफ के उप निरीक्षक ने समय रहते बचा लिया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13072 डाउन जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा रेलवे ट्रैक के बीच के गैप की ओर फिसलने लगी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उप निरीक्षक संतोष कुमार […]