May 23, 2026
PURNIA : किसान पंजीकरण में पूर्णिया को बिहार में चौथा स्थान || GS NEWS
UncategorizedDESK 113पूर्णिया। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में संबंधित वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, किसान पंजीकरण महाअभियान, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि किसान पंजीकरण अभियान में पूर्णिया जिले को बिहार में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। समीक्षा के दौरान कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीकरण महाअभियान के दौरान क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने […]