December 13, 2025
मध्य विद्यालय वादे हसनपुर में छात्रों से मारपीट का आरोप, प्रधानाध्यापिका के पति पर गंभीर सवाल ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय वादे हसनपुर में कक्षा चार और पांच के छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनैना देवी के पति अखिलेश प्रसाद सिंह उर्फ अखिल कुमार ने बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद विद्यालय में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित छात्र निवास कुमार सहित अन्य बच्चों ने बताया कि उन्हें बिना किसी ठोस कारण के बुरी तरह पीटा गया। बच्चों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन डर के कारण वे कुछ कह नहीं पाते थे। इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर […]