April 5, 2026
NAUGACHIA: नवगछिया में चोरों का तांडव: एक ही रात तीन दुकानों के ताले टूटे, लोगों में आक्रोश || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में रंगरा थाना और नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर 4 अप्रैल की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदारों में निरंजन यादव, शिवनंदन यादव और मुकेश पासवान शामिल हैं। तीनों दुकानदार रोज की तरह अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर का सामान गायब था। बताया गया कि […]