Tag Archives: cyber crime

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में साइबर फ्रॉड को लेकर आईजी का अलर्ट, पोस्टमैन को दिए जागरूकता के टिप्स || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। साइबर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर भागलपुर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने पोस्टल विभाग के अधिकारियों और पोस्टमैन को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने पोस्टल विभाग के ईस्टर्न रीजन से जुड़े 14 जिलों से आए डाक अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस में खोले गए खातों के माध्यम से किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड न हो, यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टमैन और डाक कर्मचारी आम लोगों के सबसे नजदीक होते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे लोगों को लगातार जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध […]

Noimg

NAUGHCHIA: ई-केवाईसी अपडेट के नाम पर कॉलेज प्रोफेसर से दो लाख की साइबर ठगी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : साइबर ठगों ने इस बार एक कॉलेज प्रोफेसर को निशाना बनाते हुए दो लाख रुपये की ठगी कर ली। नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय प्रोफेसर अशोक कुमार मंडल ई-केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित प्रोफेसर अशोक कुमार मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 अप्रैल की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए ई-केवाईसी अपडेट करने की बात कही। इसके बाद ठग ने उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला, उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल दो लाख रुपये की राशि कट गई। […]

Noimg

साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर नवगछिया पुलिस पदाधिकारियों को किया जा रहा है प्रशिक्षित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर नवगछिया पुलिस जिले के पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. पटना से आये साइबर एक्सपर्ट दीपक कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को नवगछिया पुलिस लाइन में रविवार को प्रशिक्षण दिया. पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद परीक्षा से उनकी जानकारी आंकी गयी. राज्य में साइबर अपराध की घटनाएं जिस रफ्तार से बढ़ती जा रही है, इससे मुकाबला करने के लिए पुलिस महकमा भी अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. दारोगा से लेकर डीएसपी तक के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देना सबसे महत्वपूर्ण है. आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सभी पदाधिकारियों के लिए विशेष साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है. नवगछिया एसपी ने बताया कि प्रशिक्षण में साइबर अपराध का कैसे उद्भेदन […]