April 24, 2026
NAUGACHIA : “पुलिस बाबू की जय…”—बकरी लौटते ही खुशी से झूम उठीं 80 वर्षीय वृद्धा, डायल 112 की सूझबूझ ने जीता दिल || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया। मनिया मोर की एक साधारण सी सुबह अचानक दर्द और बेबसी की कहानी में बदल गई, जब 80 वर्षीय सुखिया देवी की दोनों बकरियां चोरी हो गईं। यह बकरियां ही उनकी जिंदगी का सहारा थीं, उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया। जैसे ही चोरी की भनक लगी, वृद्धा का दिल टूट गया—वह सड़क किनारे बैठकर छाती पीट-पीटकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो उठे। कांपती आवाज और आंसुओं के बीच सुखिया देवी ने डायल 112 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी राहुल राज और चालक संजय यादव ने सबसे पहले वृद्धा को संभाला, उनकी पूरी बात ध्यान से सुनी। वृद्धा रोते-रोते उनके पैर पकड़ बैठीं […]