December 11, 2025
शांतिनगर में नल के पाइप को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव में गुरुवार को नल का पाइप तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अचानक भड़क गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी–डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में नित्यानंद मंडल (45), ऋषभ राज, कुंदन कुमार और ऋषभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल शांतिनगर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को कहलगांव थाना लाया गया, जहां उनकी प्राथमिक उपचार और इंजरी कटाई की प्रक्रिया पूरी की गई। […]