May 24, 2026
NAUGACHIA : ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में यात्री की मौत || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113नवगछिया स्टेशन पर उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम नवगछिया : ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गंभीर हालत में यात्री को नवगछिया स्टेशन पर उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला अंतर्गत माया बाजार थाना क्षेत्र निवासी गयादीन प्रजापति के 37 वर्षीय पुत्र श्रवण प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्रवण प्रजापति ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहयात्रियों द्वारा इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही नवगछिया आरपीएफ सक्रिय हो गई और […]