Tag Archives: Farji

NAUGACHIA : युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाने में शिकायत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र की एक युवती ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए साइबर थाना नवगछिया में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने साइबर थाना को दिए आवेदन में बताया है कि पिछले करीब पांच माह से उसके नाम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर गलत और भ्रामक पोस्ट किए जा रहे हैं। आरोप है कि उक्त आईडी से गंदे गानों के साथ तस्वीरें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। युवती ने शंकरपुर निवासी चुन्ना कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक कुमार और नीतिश […]

NAUGACHIA : फर्जी बीमा क्लेम मामले में महिला गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मृत पति के नाम पर पॉलिसी लेकर क्लेम करने का आरोप नवगछिया संवाददाता। रंगरा थाना पुलिस ने जालसाजी और फर्जी बीमा क्लेम मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदासटोला निवासी कारे मंडल की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, भागलपुर के कर्मी संजीव कुमार ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि सुनैना देवी ने अपने पति के नाम पर बीमा पॉलिसी ली, जबकि उसके पति की मौत वर्ष 2022 में ही हो चुकी थी। आरोप है कि पति की मृत्यु के बावजूद महिला ने फर्जी दस्तावेज […]

Noimg

फर्जी वीक्षक का आरोप लगाकर परीक्षार्थियों ने की एसडीओ से शिकायत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

एसडीओ व एसडीपीओ ने किया जाँच, गिरफ्तार कर किया थाने के हवाले नवगछिया के इंटर स्तरीय विद्यालय परीक्षा केंद्र का मामला नवगछिया में आयोजित हो रहें इंटरमीडियट की परीक्षा में सोमवार को एक मामला नजर आया । नवगछिया के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में चल रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा में सोमवार को केंद्र से परीक्षा देकर निकली कुछ महिला परीक्षार्थीयों द्वारा फर्जी वीक्षक का आरोप लगाकर नवगछिया एसडीओ एवं नवगछिया एसडीपीओ को फोन पर सूचना दी गई । वहीं सूचना मिलते ही नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉ उत्तम कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश दलबल के साथ नवगछिया के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र के कमरा संख्या 5, 6, 19 एवं 20 में जांच की एवं छात्राओं […]