April 2, 2026
PURNIA: मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित || GS NEWS
PurniaChanchal Jhaपूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु फुटबॉल खेल विधा के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए गुरुवार को स्थानीय जिला स्कूल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के ज्ञापांक 1693 दिनांक 20 फरवरी 2026 के विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया। चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों से बालक वर्ग के 104 तथा बालिका वर्ग की 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उपस्थित खिलाड़ियों का विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट लिया गया। दोनों परीक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया […]