March 28, 2026
तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आई 7 वर्षीय बच्ची, गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
नारायणपुरChanchal Jhaजीएस न्यूज़ नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नया टोला इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात टोटो की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची की पहचान भवानीपुर नया टोला निवासी बबलू यादव की पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी कुमारी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक टोटो अचानक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची कुछ दूर […]