Tag Archives: gaon

BHAGALPUR: सबौर के राजपुर गांव से 13 वर्षीय किशोर लापता ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका, थाने में दिया आवेदन भागलपुर । सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव वार्ड संख्या-12 से 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से जल्द बच्चे की बरामदगी की मांग की है। लापता किशोर की पहचान मोनू कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिंकी देवी और स्वर्गीय भोला पासवान का पुत्र बताया गया है। परिजनों के अनुसार गांव के ही सुशील पासवान और उसका पुत्र विक्की कुमार ने कथित रूप से मोनू को घर के पास स्थित बगीचे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट […]

BHAGALPUR : भीमकित्ता गांव में आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दो गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमकित्ता गांव में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मारपीट मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास यादव और समीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भीमकित्ता गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर पथराव किया […]

Noimg

औलियाबाद गाँव में हर घर एक दिया शहीदों के नाम जलेगा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर प्रखण्ड के औलियाबाद गाँव में हर घर एक दिया शहीदों के नाम जलेगा.ग्राम पंचायत मड़वा पूरव की मुखिया उषा निषाद ने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा की कल दीपावली के दिन अपने अपने घरों में एक दिया शहीदों के नाम जलाकर देश के सच्चे नायक के कुर्बानियों को याद करें. जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर बलिदान दे दिया था. साथ ही मुखिया ने कहा की पंचायत में स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह स्मृति भवन, शहीद फौदी मंडल स्मारक, खादी ग्रामोउद्योग भवन, सार्वजनिक पुस्तकालय, पंचमुखी अम्बेडकर चौक, वीरांगना फूलन चौक सहित पंचायत भवन और ग्राम कचहरी भवन में भी एक दिया शहीदों के नाम जलाकर धम्म दीपदानोत्सव मनाया जाएगा. पंचायत की मुखिया बताती है की […]