Tag Archives: ghayal

Noimg

बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]

NAUGACHIA : लत्तीपाकर चौक के पास बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार युवक घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर चौक के समीप रविवार को बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। घायलों की पहचान मालपुर निवासी हरि मंडल के पुत्र अमित कुमार, विशनदेव साह के पुत्र किशन कुमार साह, उपेंद्र साह के पुत्र चंदन कुमार तथा गणेश साह के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार और किशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज […]

Noimg

घायल काली पतंग पक्षी को साहसी युवक ने किया बचा, वन रक्षी के हवाले किया गया ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया: स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के पास दो-तीन दिनों से घायल पड़े एक काली पतंग पक्षी (ब्लैक काईट ईगल) को एक साहसी युवक ने पकड़ लिया और विधायक नगर प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार के माध्यम से सोमवार की देर शाम वन रक्षी अमन कुमार के हवाले कर दिया। विधायक नगर प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि उक्त पक्षी घायल अवस्था में गिरा हुआ था। हरिओम नामक युवक ने उसे देखा और उसकी मदद करते हुए हल्का भोजन कराया और उपचार भी किया। इसके बाद युवक ने डॉ. अरुण कुमार को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी अमन कुमार मौके पर पहुंचे और घायल पक्षी को सुरक्षित रूप से अपने पास ले लिया। DESK 04 B

Noimg

जमीनी विवाद में चली गोली: बाल-बाल बचे लोग, पांच घायल || GS NEWS

अपराधभागलपुरAMBA0

भागलपुर: भागलपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दो लोगों के कनपटी के पास से गोली फायर हुई, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। कुल मिलाकर, इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद काफी पुराना है और छह माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत घायल व्यक्तियों को भागलपुर के पिरपेंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना भागलपुर-कटिहार बॉर्डर के बीच मनिहारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा गांव की है। घायल व्यक्तियों में कैलाश ठाकुर, सुजीत […]