0
(0)

दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर चौक के समीप रविवार को बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा।

घायलों की पहचान मालपुर निवासी हरि मंडल के पुत्र अमित कुमार, विशनदेव साह के पुत्र किशन कुमार साह, उपेंद्र साह के पुत्र चंदन कुमार तथा गणेश साह के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार और किशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से घर मालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लत्तीपाकर चौक के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों की मदद में लग गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए यातायात नियमों के पालन और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: