December 25, 2025
प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर भागलपुर में उत्साह और उल्लास, गिरजाघरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर भागलपुर में उत्साह, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर कचहरी चौक स्थित गिरजाघरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल होकर प्रभु यीशु को नमन किया। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर शांति, प्रेम और सौहार्द की कामना की। शहर में क्रिसमस को लेकर खास रौनक देखने को मिली। गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। बच्चों में सांता क्लॉज़ और उपहारों को लेकर खास उत्साह नजर आया। क्रिसमस ट्री, कैरोल गीत और पारंपरिक दावतों के साथ यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भागलपुर में ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी […]