Tag Archives: hatyakand

Bhagalpur: ई-रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

  लूटपाट के दौरान वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप महर्षि मेंही आश्रम जाने वाले मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़ी गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय निराला यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक थे। परिजनों के अनुसार निराला यादव रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब तीन बजे उन्हें हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि ई-रिक्शा सड़क से नीचे नाले की ओर उतरा हुआ था, जबकि निराला यादव खून से लथपथ अवस्था में पड़े […]

Naugachia: श्याम साह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर हुई श्याम साह की हत्या के बाद सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।   राजेंद्र यादव ने मृतक श्याम साह की पत्नी उषा देवी, उनके छोटे-छोटे बच्चों एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार इस समय अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहा है और समाज को इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना चाहिए।   पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राजेंद्र यादव ने सरकार एवं जिला प्रशासन […]

Noimg

गर्भवती काजल हत्याकांड में न्यायालय ने सुनाया अपना फैसला, लेडी डॉन जेवा खान और उसके देवर इंतसार को आजीवन कारावास की सजा || GS NEWS

अपराधउपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलपुरा में तीन साल पूर्व हुई बहुचर्चित गर्भवती काजल हत्याकांड में न्यायालय ने लेडी डॉन जेवा खान और उसके देवर इंतसार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 25 जुलाई को ADJ-V सुदेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। लेडी डॉन जेवा खान को आजीवन कारावास के साथ 30,000 रुपये का जुर्माना और देवर इंतसार को आजीवन कारावास के साथ 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक रियाज हुसैन ने हिस्सा लिया। वहीं, कांड के नामजद अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी सुनवाई जारी है। विगत तीन साल पूर्व, 19 जुलाई 2021 को, इस घटना में कुख्यात अपराधी टिंकू मियां पर साजिश […]