September 20, 2025
हेडमास्टर के विवाद में फंसा पचगछिया विद्यालय, बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानी ||GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया।सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्मार्ट क्लास से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक की योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। लेकिन गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत पचगछिया स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में शिक्षकों के आपसी विवाद ने बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल दिया। गुरुवार को विद्यालय परिसर में अचानक विवाद उस समय बढ़ गया जब उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिभा कुमारी ने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता से 11 कक्षाओं के हैंडओवर की मांग की। विवाद गहराने पर प्रधानाध्यापिका ने प्रथम तल के दो कक्षाओं में ताला जड़ दिया। इससे लगभग 200 छात्र-छात्राएं करीब एक घंटे तक बरामदे में खड़े रहे और […]