December 25, 2025
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भागलपुर में कैंडल मार्च, युवाओं का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भागलपुर शहर में लगातार आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शहर की डिफेंस एकेडमी से जुड़े युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कैंडल मार्च की शुरुआत घंटाघर चौक से हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। मार्च के दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस गंभीर मानवीय मुद्दे की ओर आकृष्ट करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि […]