March 30, 2026
खेत में पानी पटाने गए वृद्ध को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में पानी पटाने गए एक वृद्ध की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान खैरपुर निवासी वकील मंडल (पुत्र स्व. मकेश्वर मंडल) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वकील मंडल रोज की तरह खेत में पानी पटाने गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद किसी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। शुरुआत में उन्हें हल्की तकलीफ महसूस हुई, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के […]