December 11, 2025
मानवाधिकार दिवस पर भागलपुर केंद्रीय कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर एवं विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बंदियों को मानवाधिकार, विधिक सहायता और उनके संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विधिक सहायता से जुड़े सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों ने मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी और कारा परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बंदी दरबार की कार्रवाई संपादित की और बंदियों की समस्याओं को सुना। […]