December 23, 2025
भरतखंड में 70 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या, रंगदारी और जमीनी विवाद को लेकर अलग-अलग दावे || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड गांव में 70 वर्षीय राम बिलास राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जहां मृतक के परिजन पांच लाख रुपये की रंगदारी से इनकार करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं स्थानीय पुलिस इसे जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है। परिजनों के अनुसार, घटना के दिन अचानक पांच लोग राम बिलास राय के घर पहुंचे। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे। आरोप है कि आते ही उन्होंने रंगदारी की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे राम […]