March 24, 2026
“जिसकी ओर कोई नहीं देखता, उसकी ओर राम देखते हैं” — स्वामी विनोदानंद सरस्वती || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के छठे दिन प्रयागराज से पधारे संत स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “हिमालय से गिरे व्यक्ति का इलाज संभव है, लेकिन समाज से गिरे व्यक्ति का इलाज संभव नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि “जिसकी ओर कोई नहीं देखता, उसकी ओर भगवान राम देखते हैं और जिसकी चर्चा कोई नहीं करता, उसकी चर्चा भी राम करते हैं।” स्वामी जी ने कहा कि जो भगवान की कथा सुनता है वह भाग्यशाली होता है, लेकिन जिसकी कथा स्वयं भगवान करते हैं, वह अत्यंत भाग्यशाली होता है। उन्होंने लोगों को नैतिकता, भक्ति और सदाचार का महत्व बताते […]