April 4, 2026
ज्योतिकलश रथयात्रा धूमधाम से संपन्न, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत|||GS NEWS
UncategorizedDESK 111भागलपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित ज्योतिकलश रथयात्रा का द्वितीय दिवस शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रतिनिधि सुजीत कुमार के नेतृत्व में निकली इस रथयात्रा का विभिन्न गांवों और बाजारों में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा गायत्री मंदिर नारायणपुर से प्रारंभ होकर मधुरापुर बाजार, बलहा शिव मंदिर, बिरबन्ना, चकरामी, भवानीपुर और नगरपारा होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और जयकारों के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों को धर्म और संस्कृति के मूल तत्वों की जानकारी दी गई, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जब रथयात्रा प्राचीन भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं […]