Tag Archives: karyalay

PURNIA : धमदाहा में बनेगा आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

16.62 करोड़ की योजना का मंत्री लेशी सिंह ने किया शिलान्यास पूर्णिया । बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा में 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम लोगों को बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि “मेरे लिए धमदाहा केवल मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरी कर्मभूमि है। इस धरती से मेरा रिश्ता सिर्फ जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है।” […]

राजद कार्यालय में स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया राजद कार्यालय में स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में स्वरांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार ने किया। संचालन युवा जिला प्रवक्ता शुभम यादव ने किया। लता जी तैलीय चित्र पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। स्वरांजली सभा के पश्चात् प्रेस वार्ता में बताया की राजद सदस्यता अभियान के लिए चलों चलें गांव की और कार्यक्रम को मजबूती देगा।इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला सचिव महेश फौजी , वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार, नंदू यादव मौजूद थे। DESK 04 B