Tag Archives: Khel mantri ka Abhinandan

नृत्य कला मंदिर में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का अभिनंदन, कहा- सरकार, खिलाड़ी और संघ मिलकर ही बदलेंगे बिहार का खेल || GS NEWS

खेल कूदChanchal Jha0

पटना । राजधानी के नृत्य कला मंदिर में मंगलवार को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला। बिहार ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह में खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मंत्री ने मंच पर कदम रखा, पूरे हॉल में तालियों और नारों की गूंज उठी। धनेश्वरी देव नंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर के बैंड ने राष्ट्रीय गीत की धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रमय बना दिया। खिलाड़ी, कोच और खेल संघों के पदाधिकारी समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर खेल मंत्री का स्वागत किया। […]