March 21, 2026
बेमौसम आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर सहित आसपास के जिलों में शुक्रवार शाम आई बेमौसम तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से मकई, गेहूं, केला, सरसों समेत कई फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में तैयार खड़ी फसलें तेज हवा और बारिश के कारण गिरकर बिछ गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, मकई, गेहूं और केला की फसल को सबसे अधिक क्षति हुई है। जिले के विभिन्न इलाकों में तबाही के एक जैसे हालात हैं। कई जगहों पर मकई की फसल को लगभग 50 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है, जबकि कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसलें भी खेतों में गिर गई हैं। फसल कटाई से […]