April 1, 2026
लोकसभा में जनविश्वास बिल का सांसद राजेश वर्मा ने किया समर्थन, किसानों-युवाओं और व्यापारियों को बताया लाभकारी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। लोकसभा में पेश जनविश्वास विधेयक पर चर्चा के दौरान खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने बिल का जोरदार समर्थन करते हुए इसे देश में प्रशासनिक सुधार और नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। यह विधेयक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें 78 विभिन्न कानूनों में संशोधन का प्रावधान किया गया है। संसद में अपने संबोधन के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जनविश्वास बिल औपनिवेशिक सोच से बने कठोर कानूनों की “गुलामी की जंजीरों” को तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे तकनीकी उल्लंघनों को आपराधिक मामलों में बदलने की पुरानी व्यवस्था समाप्त कर इसे दंडात्मक के बजाय सुधारात्मक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समिति के […]